फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑटो पलटने से छह साल के बालक की मौत

Mon, 22 Apr 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से छह साल के मासूम की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। उसकी मां और भाई समेत कई लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी श्रीराम की ससुराल हरदोई जिले के थाना शाहाबाद के दतियापुर गांव में है। वहां शादी समारोह में उनकी पत्नी लक्ष्मी, पुत्र प्रिंस और रुपेंद्र के साथ वह शामिल होने गए थे। रविवार सुबह सभी ऑटो से घर लौट रहे थे। जलालपुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सवारियों को बचाने का प्रयास किया।
इस बीच सिर में चोट लगने से प्रिंस की मौके पर मौत हो गई। हादसे में लक्ष्मी व रुपेंद्र के साथ कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर थाना प्रभारी रोहित सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भाई की मौत से बहन सेजल के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें