फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मलेरिया की जांच में नहीं आएगी रुकावट, 60 हजार किट आवंटित

Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मलेरिया की जांच में रुकावट नहीं आएगी। स्वास्थ्य विभाग को 60 हजार जांच किट प्रदेश मुख्यालय ने आवंटित कर दी हैं। इतनी ही किट विभाग के पास पहले से माैजूद थीं।
विज्ञापन


मच्छरजनित रोग मलेरिया के जनवरी से अभी तक 11 केस सामने आ चुके हैं। अभी मलेरिया का प्रकोप अधिक नहीं फैला है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को गति देना प्रारंभ कर दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि नई किटें आने के बाद एक लाख 20 हजार संख्या हो जाएगी, जिन्हें प्रत्येक स्वास्थ्य इकाइयों पर भेज दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने एंटी मलेरिया माह का आगाज कर दिया है। सीएमओ ने प्रत्येक एमओआईसी को पत्राचार कर मलेरिया के संबंध में जागरूक करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही आशाएं भी घर-घर जाकर लोगों को मच्छर व मलेरिया से बचाव के प्रति प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन


लू के मरीजों के लिए कोल्ड रूम व वार्ड तैयार : प्रदेश में कई जगह पर लू का प्रकोप होने के बाद वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये तैयारियों की समीक्षा की गई। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम रखने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त लू से पीड़ित मरीजों के उपचार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोल्ड रूम और वार्ड बनाकर तैयार कर दिया गया, जहां पर लू से पीड़ित मरीजों के उपचार का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। वहां विशेष सावधानी बरती जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें