फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आचार संहिता खत्म...अब स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्य पकड़ेंगे तेजी

Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सौ बेड के अस्पताल का भवन। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चुनाव आचार संहिता के कारण रुके निर्माण कार्यों के गति पकड़ने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के कई प्रोजेक्ट आचार संहिता की वजह से थम गए थे। उनमें दोबारा से काम शुरू होने की उम्मीद जागी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में सौ बेड का अस्पताल के लिए निविदा पड़ेगी, साथ ही 15 दिन के अंदर नर्सिंग कॉलेज की निविदा खोली जा सकती है।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के चलते सौ बेड अस्पताल के भवन का निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा ठेकेदार का अनुबंध निरस्त होने के बाद दूसरे की तलाश चल रही थी, लेकिन चुनाव आने के चलते निविदा का कार्य जहां का तहां ठहर गया। बता दें कि अस्पताल का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में पूर्ण होना था। राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का 193 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट था। यह अभी तक पूर्ण नहीं हो सका, साथ ही काम भी रुका है। इसे लेकर कई बार प्राचार्य पत्राचार कर चुके हैं।
-
15 दिन में टेंडर खोले जाने की संभावना
-कांट-जलालाबाद रोड पर जिगनेरा गांव के पास एक एकड़ जमीन में नर्सिंग कॉलेज का रास्ता भी साफ होने वाला है। उसका ले-आउट बनाकर शासन को भेजा गया था। ऑनलाइन टेंडर भी मांगे गए थे, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते फाइल अटक गई थी।
विज्ञापन


पांच सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण होगा शुरू
-जिले की पांच सीएचसी में चार कक्षों की ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने जमीन भी तय कर ली है। सीएमओ डाॅ.आरके गौतम ने बताया कि यूनिट में लैब टेक्निशियन को बैठाकर जांच कराई जाएगी। टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग भी होगी। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं जलालाबाद में यूनिट बनकर तैयार हो गई।
-
नर्सिंग हॉस्टल फाइलों में, नए बैच के छात्र-छात्राओं के सामने संकट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग हास्टल फाइलों में कैद है। पुराने नर्सिंग हॉस्टल में वर्तमान में 80 छात्राएं रह रहीं हैं। अगस्त माह में शुरू होने वाले बैच में 40 नई छात्राएं आने पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्हें हॉस्टल में रखने के लिए पुरानी छात्राओं को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने या उनसे खुद ही कमरा तलाश करने के लिए कवायद की जाएगी।
-

पांच सौ बेड अस्पताल के निर्माण शुरू होने की उम्मीद
-अजीजपुर जिगनेरा में पांच सौ बेड के अस्पताल के लिए पांच एकड़ जमीन मिले काफी समय हो गया। इस पर अभी तक कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। बताते हैं कि सरकारी जमीन होने के चलते पेंच फंस गया है। उम्मीद है कि समस्या का जल्द समाधान होने पर निर्माण शुरू हो सकता है।
-
-नर्सिंग काॅलेज के लिए टेंडर 15 दिन में खोले जा सकते हैं। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। सौ बेड अस्पताल के निर्माण का निर्णय बरेली स्थित राजकीय निर्माण निगम से होगा।
विज्ञापन

डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें