फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्नातक में प्रवेश के लिए नहीं होगी मारामारी, पर्याप्त हैं सीटें

Sun, 27 Apr 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद स्नातक में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को मारामारी नहीं झेलनी पड़ेगी। काॅलेजों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। रुहेलखंड विवि से नोटिफिकेशन आने के बाद प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 37805 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 36577 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 29694 ने परीक्षा में बाजी मारी। अब विद्यार्थी स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करेंगे। जनपद में 60 से ज्यादा कॉलेज का संचालन हो रहा है। यहां पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि 12वीं के बाद छात्र-छात्राओं के पास प्रवेश लेने के अलावा भी कई विकल्प हैं।
कुछ विद्यार्थी बड़े शहरों में जाकर पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू कर देते हैं। साथ ही डिप्लोमा कोर्स भी एक माध्यम है। इसके चलते कॉलेजों में सीट तक नहीं भर पाती हैं। गत वर्ष भी ऐसा ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें