फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तापमान में आएगी गिरावट, पछुआ हवाओं से बढ़ेगी गलन

Sun, 10 Dec 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हाल में बारिश होने की संभावना नहीं है। पछुआ हवाओं से गलन बढ़ेगी और 15 दिसंबर तक सर्दी का असर दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को मौसम सामान्य रहेगा। 15 दिसंबर तक पछुआ हवाओं की वजह से सर्दी और गलन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें