शाहजहांपुर। पछुआ हवा लगातार चल रही है। इसकी वजह गलन बढ़ने के साथ तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान समान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री से अधिक और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। पछुआ हवाएं चलने से गलन होने से सर्दी भी बढ़ेगी। संवाद