फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बसों की फिटनेस पर भी रहेगी पैनी नजर, वर्दी में करना होगी ड्यूटी

Mon, 08 Jun 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बसों में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के निर्देश पर शाहजहांपुर डिपो में बसों की फिटनेस, साफ-सफाई और कर्मचारियों की अनुशासन व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बिना वर्दी के किसी भी चालक या परिचालक को ड्यूटी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में वर्तमान में निगम की 151 और 75 अनुबंधित बसें संचालित हो रही हैं। बड़ी संख्या में बसों के संचालन को देखते हुए उनकी फिटनेस, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि सभी चालक-परिचालकों को निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी करनी होगी। वर्दी नहीं पहनने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। बताया कि रोडवेज प्रशासन ने बसों की तकनीकी स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। नियमित रूप से बसों का निरीक्षण किया जाएगा। बसों की सीटों की स्थिति, फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता और अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता की जांच की जाएगी। खराब पाए जाने वाले उपकरणों को तत्काल बदलने या दुरुस्त कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें