फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती वाला होमगार्ड: कार पर बत्ती-हूटर, कई दिन से ले रहा था 'वीआईपी वाला फील', पुलिस ने सीज की गाड़ी

Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बताया जा रहा है कि कार होमगार्ड की है और उसके बेटे इस पर लालबत्ती लगाकर हूटर बजाते हुए घूमकर जलवा गांठ रहे थे। किसी ने कार का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कार के लालबत्ती सहित कई फोटो भी वायरल हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार में एक होमगार्ड की कार पर लगी लालबत्ती और हूटर के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल कार को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एक होमगार्ड और उसके बेटे अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब कार पर लगी लाल बत्ती और हूटर के फोटो व वीडियो वायरल होने से होमगार्ड और उसके पुत्र फिर चर्चा में आ गए हैं। बताया जाता है कि कार होमगार्ड की है और उसके बेटे इस पर लालबत्ती लगाकर हूटर बजाते हुए घूमकर जलवा गांठ रहे थे। किसी ने कार का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कार के लालबत्ती सहित कई फोटो भी वायरल हुए।

तब अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और कार की तलाश शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि लालबत्ती और हूटर लगी कार कई दिन से कस्बे और आसपास के क्षेत्र में घूम रही है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। कार होमगार्ड मुन्ना अवस्थी के नाम पर है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कार के बारे में जानकारी मिली है। यह थाना खुटार के एक होमगार्ड की है। होमगार्ड के पुत्र ने लालबत्ती ऑनलाइन मंगवाकर कार पर लगाई थी। कार को सीज कराया गया है। कार स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी। -संजीव वाजपेयी, एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें