फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: डीजे बजाने से रोका तो ग्रामीणों ने किया हंगामा, चौकी घेरी, काफी देर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Fri, 26 Aug 2022 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

कस्बा सिकंद्राबाद में एक कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने रात करीब 11.30 बजे डीजे बंद करा दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और चौकी इंचार्ज पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर लिया और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के कस्बा सिकंद्राबाद में बुधवार की रात एक कार्यक्रम में पुलिस ने डीजे बजाने से रोका तो नाराज ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए रात को ही चौकी घेरकर हंगामा किया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर नीमगांव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कस्बा सिकंद्राबाद में एक कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने रात करीब 11.30 बजे डीजे बंद करा दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और चौकी इंचार्ज पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर लिया और प्रदर्शन करने लगे। इंस्पेक्टर नीमगांव अवधेश यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

इसके बाद ग्रामीण वापस चले गए और अपना कार्यक्रम पुन: प्रारंभ कर दिया। सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी संजीव सुमन ने सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल को जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ मितौली ने गुरुवार को दोपहर बाद सिकंद्राबाद पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि रात को 11.30 बजे डीजे बंद कराया गया था, जिससे नाराज होकर ग्रामीण चौकी पर पहुंचे थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही जांच सीओ मितौली को सौंपी है। अभी तक पता चला है कि रात में डीजे बजाया जा रहा था, जिसे सिकंद्राबाद चौकी पुलिस ने बंद कराया था। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने चौकी पर जाकर हंगामा किया था। पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -संजीव सुमन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें