फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुबह रहा हल्का कोहरा, दिन में तेज धूप और उमस

विज्ञापन
शनिवार सुबह शहर में छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्द्रता बढ़ने से शनिवार सुबह हल्के कोहरे छाया रहा। सूरज निकलने पर तेज धूप और उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है, लेकिन मौसम शुष्क रहने के साथ उमस बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह आर्द्रता 82 प्रतिशत थी। इससे वातावरण में नमी होने की वजह से हल्के कोहरे का असर रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है और उत्तरी हवा चल रही है। रविवार को भी मौसम शुष्क रहेगा और उमस बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें