फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे रैक उतरने के दौरान हाईवे पर जमुका तक दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा-जमुका के पास लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
रोजा। जमुका मार्ग पर स्थित रेलवे साइडिंग एरिया में बने रैक प्वाइंट पर सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे एक रैक उतरने के दौरान लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पुराने हिस्से पर जमुका तक फिर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रैक प्वाइंट के प्लेटफार्म नंबर एक, तीन और चार पर सोमवार को कई रैक उतरनी थीं। प्लेटफार्म नंबर तीन पर आईटीसी की रैक लगी हुई थी। रैक उतारने को एक साथ तमाम ट्रकों के आ जाने से हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि, इस दौरान हाईवे के अटसलिया बाइपास से लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन जारी रहा, लेकिन सीतापुर की ओर से जिन लोगों को शहर के अंदर आना था अथवा जिन्हें रोजा से जमुका की ओर जाना था, उन्हें जाम से काफी दिक्कत हुई। रैक प्वॉइंट पर अक्सर जाम लग जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान खोजने में रेलवे और पुलिस विभाग उदासीन बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें