फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निविदा फार्म लेने गए ठेकेदारों और बीडीओ में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। विकास कार्यों के टेंडर फार्म लेने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे ठेकेदारों की खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह से तीखी नोकझोंक हो गई। ठेकेदार उस वक्त नाराज हो उठे, जब बीडीओ ने निविदा प्रपत्र बृहस्पतिवार को देने को कहा। ठेकेदारों ने लिखित आश्वासन मांगा तो उनकी बीडीओ से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

बात बढ़ने पर बीडीओ और ठेकेदार एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगे। एक ठेकेदार ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि वह गलत हैं तो पुलिस को बुलाएं। बाद में बीडीओ ने नरम लहजा अपनाते हुए ठेकेदारों को शांत किया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ठेकेदारों को टेंडर फार्म दिए जाएंगे। इस दौरान कई निर्माण फर्मों के ठेकेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें