फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरातघर और थाने में दो नेताओं के बीच मारपीट के बाद हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। बंडा के एक बरातघर में भाजपा नेता की पुत्री के विवाह समारोह में आए दो नेताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, लेकिन वहां भी उनमें मारपीट होने पर हंगामा होने लगा। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, लेकिन दो घंटे बाद उन्हें बिना किसी कार्रवाई किए छोड़ दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पुत्री की शादी में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निमंत्रित किया था। इनमें देवकली और पुवायां क्षेत्र के उदना गांव से भी कई लाेग गए थे। इसी दौरान देवकली और उदना गांव के दो लोगों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। बरातघर से बाहर निकलते ही बिलसंडा मार्ग पर दोनों में मारपीट होने से वहां राहगीरों की भीड़ लग गई।
पुलिस दोनों को थाने ले गई, लेकिन वहां भी दोनों एक-दूसरे पर आक्रामक हो उठे। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर करीब दो घंटे तक थाने में बिठाए रखने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और उनमें रास्ते में कुछ कहासुनी हो गई थी। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें