कांट। बारिश और तेज हवा के कारण में शनिवार को तड़के बिजली की व्यवस्था पटरी से उतर गई। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से आठ घंटे तक बिजली नहीं आने से लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।
पैना से आने वाली 33 केवी लाइन पर तड़के फाल्ट आ गया। इससे बिजली गायब हो गई। बिजली नहीं आने से सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से पानी की टंकी नहीं भर सकी। इस वजह से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों को नलों का सहारा लेना पड़ा। इस बीच कर्मचारियों ने लाइन पर गश्त शुरू की। बिजली की लाइन पर पेड़ की डाल पड़ी मिलने पर सही कर आठ घंटे के बाद पूर्वाह्न 11 बजे बिजली की आपूर्ति को बहाल किया जा सका। अवर अभियंता ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से बिजली गायब हुईं थी।
-
लाइन बंद कर बकायेदारों के काटे कनेक्शन
जलालाबाद डिविजन में शनिवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस बीच उमराह, भानपुर, बरेंडा आदि समेत 12 गांवों में बिजली गुल रही। शाम साढ़े पांच बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।