फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां के राजीव चौक पर लगा जाम, फंसे रहे लोग

विज्ञापन
पुवायां के राजीव चौक पर लगा जाम। संवाद - फोटो : एसडीएम सदर की गाड़ी को घेरे खड़े बाढ़ पीड़ित। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। अतिक्रमण के कारण पुवायां के मुख्य चौराहे राजीव चौक पर शुक्रवार शाम पांच बजे जाम लग गया। छह बजे जाम बमुश्किल खुल सका, लेकिन बाद में भी रुक-रुककर जाम लगता रहा। ऐसे में लोगों को निकलने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

राजीव चौक के चारों ओर फुटपाथ ठेले, खोमचे और सब्जी वाले कब्जा लेते हैं तो ई-रिक्शा चालक आधा हाईवे कब्जा लेते हैं। इस कारण यहां दिन भर में कई बार जाम लग जाता है। राज्यसभा सांसद, विधायक, डीएम, एडीएम तक अतिक्रमण हटाने के संबंध में बैठक कर चुके हैं और पिंक बूथ भी हटवाया जा चुका है, लेकिन अवैध कब्जों के चलते स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार शाम पांच बजे राजीव चौक पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जल्दी निकलने की होड़ में लोगों ने वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया। इससे वाहन जाम में फंसते चले गए। कुछ ही देर में हालत यह हो गई कि वाहन तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। इससे जाम में फंसे लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन

थाने से ज्यादा पुलिसकर्मियों को बुलाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया। शाम छह बजे बमुश्किल जाम खुल सका। जाम खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें