फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधिकारियों के सामने दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। भरतौली ग्राम पंचायत में आरसीसी सड़क की शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम भरतौली में सड़क निर्माण की शिकायत पर अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता पक्ष और दूसरा पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। हालात और बिगड़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। पुलिस ने मारपीट में घायल दोनों पक्षों के लोगों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष से तहरीर मिली है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें