फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: त्योहारों पर शहर में विशेष प्रकाश और सफाई व्यवस्था हो

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंच पर्व के मद्देनजर नगर निगम में महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता, नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत एवं संपूर्ण शहर में प्रकाश व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और प्रकाशमान शहर हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख बाजारों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों तथा मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान एवं प्रकाश व्यवस्था की निगरानी की जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी नगर निगम के स्वच्छ दीपावली–हरित दीपावली अभियान में सहयोग करें। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज मिश्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरिवंश दीक्षित समेत अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने महानगर में सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति व प्रकाश बिंदुओं को दुरुस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शुक्रवार सुबह महानगर क्षेत्र के चिनौर, एमनजई जलालनगर व भारद्वाजी मंडी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के आस-पास साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव कराएं, नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था की जाए। 24 घंटे ओवरहेड टैंक भरे रखें। छठ पूजा पर्व के अवसर पर खन्नौत नदी के लोधीपुर घाट, विसरात घाट और गर्रा नदी आदि घाटों पर सफाई व्यवस्था करने के साथ महिलाओं के लिए अस्थायी चेजिंग रूम बनाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें