फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एमएफ स्टेट हाईवे पर रोजाना लग रहा जाम

विज्ञापन
कलान में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को भी कई बार जाम की स्थिति बनी रही। अतिक्रमण और डग्गामार वाहनों के कारण लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण के लिए अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे के किनारे बने नालों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। वहीं, पटरी पर फल, सब्जी, चाट-पकौड़ी आदि के ठेले लगा लिए गए हैं। ई-रिक्शा, टेंपो, ईको आदि डग्गामार वाहन भी हाईवे के किनारे खड़े हो जाते हैं। इसके बाद बस-ट्रक आदि भारी वाहनों के गुजरने पर जाम लगने लगता है। दिन में कई बार जाम लगता है। पुलिस भी नजर नहीं आती।
रविवार को कई बार हाईवे पर वाहन जाम में फंसे। बिजली उपकेंद्र शिवधाम नगर से लेकर बालाजी नगर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। होमगार्ड और पीआरडी जवान जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात हुई है। अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें