फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में कंप्यूटर और एआई की विशेष आवश्यकता : प्रोफेसर इरम

Mon, 19 May 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में छात्र-छात्राओं को संबो​धित करतीं प्रोफेसर इरम नईम। स्रोत :
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बीकॉम कंप्यूटर के छात्र-छात्राओं के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रो. इरम नईम ने कहा कि हर क्षेत्र में कंप्यूटर और एआई की विशेष आवश्यकता है। आज व्यापार भी तकनीक पर आधारित हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार किया जा रहा है। कंप्यूटर की सहायता से खाता बनाना, बुकिंग करना, ऑर्डर देना, हिसाब-किताब लगाना, बैंकिंग लेन-देन करना आदि सरल और सस्ता हो गया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके उपभोक्ता के व्यवहार को जानना, बिक्री की प्रक्रिया को बेहतर बनाना, उत्पादन लागत को घटाना तथा सटीक व्यापारिक निर्णय लेना संभव हुआ है। आज देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास में कंप्यूटर और कॉमर्स का महत्व बढ़ा है। डॉ. इरम ने कहा कि तकनीकी विकास के साथ इसमें कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।
डाटा प्राइवेसी को खतरा बढ़ रहा है। साइबर क्राइम बढ़ रहा है। डॉ. देवेंद्र सिंह के संचालन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बीकॉम कंप्यूटर की प्रभारी बृजलाली, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, अपूर्वा सक्सेना, अंतरा अग्रवाल, निश्चय शुक्ला, देव सिंह कुशवाहा, यशपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें