पुवायां। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को चेयरमैन और ईओ ने साफ जगह पर झाड़ूू लगा दी। जबकि नगर में कई जगह भीषण गंदगी है। गंदगी वाले स्थानों पर सफाई कराने का प्रयास नहीं किया गया।
नगर में सरस्वती शिशु मंदिर सहित तमाम स्थानों पर भीषण गंदगी है। स्कूल के सामने तालाब में भारी कचरा जमा है, जिस कारण यहां दुर्गंध उठती रहती है। तमाम नाले नालियां गंदगी के कारण बजबजा रहे हैं। लाखों का ठेका देने के बाद भी नालों की सफाई नहीं होने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वहीं सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को देवस्थान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता और ईओ धर्मवीर सिंह ने भी झाडृू लगाई, लेकिन साफ जगह पर सफाई करने की व्यापक चर्चा रही। देवस्थान मंदिर परिसर में रोज सफाई होती है। बिना गंदगी के सफाई अभियान चलाना और गंदगी वाली जगहों की ओर देखना तक नहीं जरूरी समझा जाना व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता उनकी प्राथमिकता है। अगर कहीं कूड़ा आदि है तो कर्मचारियों को निर्देशित कर सफाई कराई जाएगी।
खुटार सीएचसी में चला सफाई अभियान
खुटार। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने तमाम लोगों के साथ मंगलवार को सीएचसी पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर अरूण शुक्ला, सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप वर्मा, रजविंदर कौर, सचिन मिश्रा, सोनू मिश्रा, ऋषेंद्र शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस मौके पर चेयरमैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कूड़ा डस्टबिन में ही डालें।