व्यापारियों के साथ नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन देते पहुंचीं महिला कांग्रेस की पदाधिकारी। स्रो
शाहजहांपुर। महिला कांग्रेस ने मेहमानशाह के बाजार की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त को मांगपत्र सौंपा।
शनिवार को बाजार के व्यापारी टाउन हाल स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में जुलूस निकाला। इसके बाद नगर आयुक्त विपिन मिश्रा को मांगपत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने मांगपत्र में बताया कि इससे पहले भी दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है। उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। बाजार में जगह कम होने की वजह से दुकानदारों में लड़ाई होती रहती है। इंटरलॉकिंग न होने की वजह से बारिश होने पर वहां दलदल हो जाती है। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में इरशाद खान, शानू, तस्लीम खान, रेहान शाह, आजम शाह, अनवर सलीम आदि शामिल रहे।