फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लगीं कतारें, मुश्किल से मिले नोट

Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
पुराने नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडे को भी खुली बैंकें, 105 करोड़ का हुआ लेनदेन 
विज्ञापन

दोपहर तक बंद रहे एटीएम, 35 करोड़ का हुआ पेमेंट
पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बदलने और जमा करने के लिए रविवार को राजपत्रित अवकाश के बावजूद बैंकें खुली रहीं। विभिन्न बैंक शाखाओं में रकम जमा और निकासी करने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं। रविवार को भी बैंक ऑफ बड़ौदा के सभी एटीएम कैश की कमी से बंद रहे। शेष एटीएम में दोपहर बाद कैश भरे जाने के साथ खाते से धनराशि निकालने वाले उमड़ पड़े। शाम तक करीब 70 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा हुए और 35 करोड़ रुपये पेमेंट किया गया।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से जारी पांच सौ और एक हजार के नए नोटों की खेप रविवार को तीसरे दिन भी यहां नहीं पहुंच पाई, नतीजे में एटीएम से सौ के नोटों की दो घंटे के अंदर निकासी हो रही है। दोबारा एटीएम में कैश डालने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं। इस कारण रविवार को सुबह कुछ एटीएम छोड़कर बाकी ठप रहे। 
विज्ञापन

दोपहर बाद शाखा प्रबंधकों ने एटीएम में कैश भरवाया तो नगदी पाने के लिए वहां लाइनें लग गईं। खास यह रहा कि इस दौरान अग्रणी बैंक बॉब के सभी 93 एटीएम बंद रहे। अन्य बैंकों के भी एटीएम कैश की कमी से दिखावटी बने रहे। जो एटीएम चालू किए गए, उनके बाहर दिन ढले तक लंबी कतारें लगी रहीं। इस बीच, लीड बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता ने अधीनस्थों के साथ विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा करने पर करीब 50 फीसदी एटीएम बंद पाए। उन्होंने संबंधित शाखा प्रबंधकों को एटीएम में कैश रखने के निर्देश दिए। 
 
जमाकर्ताओं की होड़ से भुगतान में बाधा
प्रतिबंधित किए गए पुराने नोट बदलने के लिए सरकार ने 50 दिन का समय दिया, लेकिन उन्हें जमा करने की बेसब्री बैंकों में भीड़ बढ़ा रही है। अग्रणी बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता के अनुसार पुराने नोट जमा करने वाले थोड़ा धैर्य से काम लें तो नगद भुगतान मेें आसानी हो जाएगी।  
 
दस के सिक्कों से हो रहा हैं पेमेंट
मीरानपुर कटरा। एसबीआई ब्रांच के कार्यवाहक मैनेजर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि पेमेंट के लिए अभी करेंसी उपलब्ध नही कराई गई है। बैंक आफ  बड़ौदा के प्रबंधक हिमांशु मल्होत्रा ने बताया कि बैंकों को करेंसी उपलब्ध न कराने की शिकायत रिजर्व बैंक आफ  इंडिया से की गई है। वह स्वयं 10 रुपये के सिक्के गिनकर लोगों को पेमेंट कर रहे हैं। 
0
कांग्रेसियों ने लगाई हेल्प डेस्क
शाहजहांपुर। पुरानी करेंसी बदलने को लाल इमली चौराहा-ईदगाह मार्ग पर स्थित विजया बैंक के बाहर तीखी धूप में लाइन लगाए खड़े जन सामान्य के लोगों की सहायता के लिए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अमानतउल्ला खां के निर्देश पर वहां हेल्प डेस्क लगाई। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियोें और कार्यकर्ताओं ने नोट जमा करने वालों को पानी पिलाने के साथ उनके फॉर्म-6 भरकर जमा कराए।  
विज्ञापन

कांग्रेसजनों के इस अभियान की भीड़ में धक्के खाते लोगों ने सराहना की। इस मौके पर युकां के शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, कृष्ण विनोद मिश्र, युकां के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी व अनूप वर्मा, फरमान खां, बृजेश सिंह, विपिन त्रिपाठी, गौतम कंचन, शमीम इदरीसी आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें