फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारी के घर में घुसकर लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में रामनगर कॉलोनी निवासी हर्षित ग्रोवर ने तुलसीनगर काॅलोनी निवासी आयुष व एक अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी टाउनहाल रोड पर पुस्तकों की दुकान है। आरोप है कि दोनों लोगों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की सारी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। आरोप है कि दोनों ने घर से करीब एक लाख 80 हजार रुपया कैश निकाला है। साथ ही उनकी दुकान का रखा सामान भी चोरी किया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर पर उनकी मां अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने घर में घुसकर चोरी की। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें