फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एनएचएआई के विश्राम कक्ष में फिर हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के पास यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए एनएचएआई के विश्राम कक्ष और शौचालय को चोरों ने रविवार की रात दूसरी बार निशाना बनाया। चोर दोबारा वहां से काफी सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

एनएचएआई के नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंडी समिति के निकट विश्राम कक्ष और शौचालय का निर्माण कराया गया है। 30 जुलाई की रात करीब तीन बजे चोरों ने वहां का दरवाजा तोड़कर पानी की मोटर का तार, टॉयलेट की टोटी, तीन दरवाजों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था।
इस घटना की तहरीर देने पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। तहरीर के अनुसार रविवार की रात चोर फिर विश्राम कक्ष में घुसकर विभागीय कार्य से संबंधित काफी सामान चोरी कर ले गए। सीओ विद्युत सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें