फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्राफ की दुकान से हुई चोरी का खुलासा, महिला समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
तिलहर। दो माह पूर्व सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल व एक कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

दो मार्च को मोहल्ला मौजमपुर के एक सराफ की दुकान पर ज्वैलरी खरीदने आईं महिलाओं व पुरुषों ने सोने की चेन व हार चोरी कर लिया था। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित सराफा व्यापारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओजी व थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए लोगों में हरदोई जनपद के बेनीगंज क्षेत्र के नया पूरवा निवासी ऋषि शुक्ला, शिवपूजन शुक्ला, रिंकी व सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना के गांव बहुती निवासी अमरीश कुमार व अंबर मिश्रा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें