फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गांव कटियारज्जब में दो घरों नकब लगाकर चोरी

Wed, 14 Aug 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव कटिया रज्जब में रामदीन के घर में खुली अलमारी। संवाद
विज्ञापन
रोजा। थाना क्षेत्र में लूट के बाद लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात कर चोरों ने पुलिस को चुनाैती दी है। गांव कटियारज्जब में सोमवार की रात दो घरों में पीछे से नकब लगाकर घुसे चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

गांव कटिया रज्जब निवासी आमीन अपने भाई शराफत के साथ एक ही घर में रहते हैं। सोमवार की रात नौ बजे घर के सभी सदस्य कमरा बंद कर बरामदे में सो गए। सुबह छह बजे जब बेटी शिफा कमरे में झाड़ू लगाने आई तो देखा कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। दीवार में नकब लगी हुई थी। यह देखकर उसने अपने पिता को बुलाया।

बक्से में रखे 46,000 रुपये की नकदी समेत तीन जोड़ी पायल नदारद थी। चोरी की सूचना पर मौके पर लोग एकत्र हो गए। इस बीच पास में रहने वाले सत्यपाल की नजर अपने चाचा रामदीन के मकान के पीछे लगी नकब पर पड़ी। रामदीन के मकान की नींव के ऊपर पड़ी बीम के नीचे से नकब लगी हुई थी। रामदीन ने भी घर जाकर देखा तो उनके कमरे में भी सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी के लॉकर से पांच हजार की नकदी, सोने का टीका, कमर बंद, बिछुआ, एक जोड़ी पायल, सोने के टॉप्स, सोने का पैंडल गायब था। सभी जेवरों के खाली डिब्बे घर के पीछे खेतों में खाली पड़े मिले।
प्रधान मुकर्रम खां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिल गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

गांव कटिया रज्जब में रामदीन के घर में खुली अलमारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें