फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां के गांव जेवां में दिनदहाड़े एक लाख का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सीतापुर के नैमिष धाम को यात्रा पर गए गांव जेवां निवासी सोनू मिश्रा के घर के कमरे में रखी अलमारी से 45 हजार की नकदी और जेवर सहित चोरी कर लिया। देर रात वापस आने पर चोरी का पता चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनू मिश्रा ने बताया कि वह रविवार सुबह परिवार सहित सीतापुर के नैमिष में तीर्थ यात्रा पर गए थे। रात को वापस घर पहुंचे तो कमरे का ताला खुला पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी और बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी 45 हजार की नकदी, सोने की तीन अंगूठी और दो जोड़ी पायल गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी। मामले की जांच कराई जा रही है। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
रात में गांव के पास पांच संदिग्ध लोगों को भी देखा गया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर लोगों की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने जेवां में ही एक मकान में घुसने का प्रयास किया था, लेकिन गृहस्वामी की पत्नी के दरवाजा बंद करने के कारण बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी और भाग निकले थे। ग्रामीणों की ओर से भी फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन

घर में घुसकर लाखों का माल ले गए चोर
तिलहर। पुलिस चौकी बिरसिंहपुर के पास गांव हजरतपुर मड़ैया में बीती रात चोर गांव के शब्बीर हसन के घर में घुस गए। डेढ़ लाख रुपये नगद समेत लाखों के जेवर चोर ले गए हैं। सुबह जागने पर घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर चौकी के दरोगा ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी गई है।
ग्राम पंचायत बिरसिंहपुर के प्रधान गुड्डू अली के भाई हजरतपुर मढ़ैया निवासी किराना व्यापारी शब्बीर हसन के घर चोर पड़ोस के घर में बने हुए जीने से चढ़कर घुस गए। रात को शब्बीर के परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। शब्बीर हसन के पुत्र फहीम हसन ने बताया कि सुबह उसके माता-पिता चार बजे नमाज पढ़ने के लिए उठे। छत से नीचे आकर कमरे में देखा कमरे का सभी सामान बिखरा पड़ा था। संदूक और अलमारी खुली पड़ी थी। तत्काल घटना की सूचना चौकी बिरसिंहपुर पुलिस को दी गई।
दरोगा ने आकर मौका मुआयना किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। फहीम हसन ने बताया कि उसकी अगले महीने शादी होनी है। शादी की तैयारियों को लेकर सोने के कई जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नगद रखा हुआ था जो चोर ले गए। पीड़ित के मुताबिक जेवरात की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें