फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साउथ सिटी में ओसीएफ कर्मचारी के मकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित साउथ सिटी कॉलोनी में सोमवार की रात आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी कर्मचारी के बंद मकान में चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ओसीएफ कर्मी अमित कुमार रस्तोगी ने बताया कि वह सोमवार पूर्वाह्न 11:50 बजे घर का ताला बंद कर सास के साथ कथा सुनने के लिए साले के घर केरूगंज गए थे। इस बीच दिन में करीब दो बजे अखिलेश कुमार शर्मा ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद तुरंत मौके पर आकर दरवाजे का ताला खोलकर देखा तो लाॅकर टूटा पड़ा था। चोर मकान से सोने-चांदी का सामान, 20 हजार रुपये ले गए। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें