शहर की अक्षर धाम कॉलोनी में चोरी के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। शहर की अक्षर धाम स्थित कार्यालय में शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए।
अरविंद त्रिपाठी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गए हुए थे। मकान पर ताला पड़ा था। रात किसी समय चोरों ने दरवाजे में लगे ताले के कुंडे को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पत्नी की महंगी साड़ियां, सोने की अंगूठी, टॉप्स व 15 हजार की नकदी ले गए।
रविवार सुबह मकान पर पहुंचे सहयोगी तारा चंद्र ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद ससुराल से घर आए। सदर बाजार इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने मौके पर पहुंच फोरेंसिक टीम बुलाई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों को चेक कराया जा रहा है। संवाद