फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पार्क में रंगकर्मी के बेटे को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
कुत्ते काटे का जख्म दिखाते अभ्युदय कर्णधार। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की बरेली मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रंगकर्मी कप्तान कर्णधार के बेटे अभ्युदय कर्णधार को पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। आसपास के लाेगों ने पुलिस बुलाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब नौ बजे कप्तान कर्णधार अपने परिवार के साथ रानी झलकारी बाई पार्क में घूमने के लिए गए थे। इस बीच आवास विकास कॉलोनी के एक व्यक्ति अपना पालतू कुत्ता लेकर आया। पालतू कुत्ते के साथ चार लावारिस कुत्ते भी थे।
इस बीच पालतू कुत्ते ने कप्तान कर्णधार के बेटे अभ्युदय कर्णधर के पेट में काट लिया। उसे कुत्ते से किसी तरह बचाया गया। इस बीच लोगों ने कुत्ता मालिक को घेर लिया और नाराजगी जताई। सूचना पर अजीजगंज पुलिस चौकी भी पहुंची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें