फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में अशफाक नगर चौकी के पास रविवार सुबह ऑटो में बैठने जा रहे एक युवक की सेब खाते ही हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गया। चौकी पुलिस ने युवक को वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर शव की पहचान पीलीभीत जिले के थाना घुंघचाई की बलरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला सिकराना निवासी 45 वर्षीय घुरई के रूप में की। वह बीमार थे। दिल्ली से अपने घर के लिए लौट रहे थे। बस से बरेली मोड़ पर उतरकर ऑटो से अशफाक नगर चौकी तक आए। इसके बाद वे पीलीभीत जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें