फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक के शव की हुई पहचान, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक फरमान के पिता रहीस। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह अटसलिया पुल के नीचे पड़े मिले युवक के शव की पहचान चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंगश निवासी 20 वर्षीय फरमान के रूप में हुई। युवक का शव रोजा थाना क्षेत्र व उसका ई-रिक्शा दुर्घटनास्थल से सात किलोमीटर दूर चौक कोतवाली क्षेत्र में मिलने पर मृतक के पिता रहीस ने अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रहीस ने बताया कि बेटे फरमान ने अभी दो माह पूर्व ही ई-रिक्शा फाइनेंस कराया था। बेटा उसी को चलाकर परिवार की जिम्मेदारियां निभाता था। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे बेटा ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। वह फोन नहीं रखता था, इसलिए जब बेटा देर रात तक घर नहीं लौटा तो उससे संपर्क नहीं हो पाया।
इसके बाद परिवार के लोगों ने बेटे की तलाश की। उसके दोस्तों से पूछा, लेकिन सभी ने कोई जानकारी न होने की बात कही। शुक्रवार को दिनभर तलाश करने के बाद जब पत्नी कमरजहां चौक कोतवाली बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने गईं तो वहां बेटे का ई-रिक्शा खड़ा देखा।
विज्ञापन

पता चला कि पुलिस को ई-रिक्शा चौक मंडी में लावारिस हालत में मिला है। इसके बाद चौक कोतवाली पुलिस ने पत्नी कमरजहां को रोजा में मिले दो अज्ञात शवों के फोटो दिखाए। तब पत्नी कमरजहां ने बेटे फरमान की पहचान की। रहीस ने बताया कि मंडी में मिला बेटे का ई-रिक्शा कहीं न कहीं अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है।
बेटे के दोनो पैर टूटे हुए थे। उसके चेहरे पर भी चोट है। हो सकता हो बेटा पुल से गिरा न हो। उसे धक्का दिया गया हो। रहीस ने बताया कि बेटा चार भाइयों में बड़ा था। बेटे की शादी नहीं हुई थी। उस पर ही परिवार की जिम्मेदारियां थीं। वहीं, मृतक के ममेरे भाई दिलशाद ने भी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि युवक के शव की पहचान हो गई है। आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसी कैमरों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें