फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग के साथ नदी में समाया युवक

Fri, 30 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव विचोला का युवक मिट्टी की ढांग के साथ नदी में समा गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव निकाला। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। राजस्व कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव विचोला निवासी 22 वर्षीय छोटेलाल बृहस्पतिवार शाम चार बजे नदी पर जानवरों को पानी पिलाने गया था। जिस जगह वह खड़ा था, वहां की मिट्टी दरक गई और वह मिट्टी की ढांग के साथ नदी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ ही देर मेें सैकड़ों लोग नदी किनारे इकट्ठे हो गए। गोताखोरों ने छोटेलाल की तलाश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे बाद उसका शव नदी से निकाला गया। छोटेलाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। जानकारी मिलते ही कानूनगो अनुराग, लेखपाल रामनिवास मिश्र ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें