फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। घरेलू कलह के चलते एक युवक ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह जागने पर हुई।
विज्ञापन

बड़ा इलाके के गांव सैदापुर निवासी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि उनके चाचा और चाची की मौत हो चुकी है। चचेरे भाई 40 वर्षीय बृजेश, अरविंद और ज्ञानेश दिल्ली में रहकर काम करते थे। तीन माह पूर्व बृजेश दिल्ली से घर आ गए थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। दिल्ली से आने के बाद वह घर पर अकेले ही रहते थे। सोमवार रात बृजेश खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह देर तक वह बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी सुमित ने घर के अंदर झांका तो बृजेश घर में बरामदे के कुंडे में तहमद से लटक रहे थे।
विज्ञापन

सुमित के शोर मचाने पर बृजेश के ताऊ वासुदेव शुक्ला और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बृजेश शुक्ला ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन मामला घरेलू कलह का समझा जा रहा हूं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें