फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए फांसी पर लटक गया युवक

Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां कस्बे में रहने वाले 30 वर्षीय युवक पिछले कई सालों से नशे का इंजेक्शन लगवाता रहा है। नशे की लत में उसकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई। शनिवार शाम चार बजे वह कहीं जाने को कहकर अपने घर से निकला और शाहजहांपुर रोड पर गांव कुंवरपुर के आगे जाकर एक पेड़ पर चढ़ गया। कुछ लोगों ने युवक को पेड़ पर चढ़कर गले में गमछा बांधते देखा तो शोर मचा दिया। इस पर तमाम राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। तभी युवक नशे के लिए लोगों से रुपए मांगने लगा। रुपये न देने पर उसने फांसी लगाने की धमकी दी। मगर लोगों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पर वह पेड़ की डाल हाथों से पकड़कर लटक गया। मगर कमजोरी के कारण युवक के हाथ से पेड़ की डाल छूट गई। चूंकि गमछे का एक सिरा पेड़ की डाल में बंधा था और दूसरा सिरा युवक के गले में, जिससे वह फांसी पर लटक गया। उसे लटका देख मौके पर मौजूद लोग दौड़कर पेड़ पर चढ़ गए और गमछा काटकर युवक को नीचे उतारा। थोड़ी देर बाद होश में आने पर युवक फांसी से उतारने वालों को गालियां देने लगा। युवक का कहना था कि लोग उसे नशे के लिए रुपये भी नहीं देते हैं और मरने नहीं देते हैं। इसके बाद लोगों ने युवक को पिटाई की चेतावनी देकर मौके से भगा दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें