फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले-खा लिया था जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। मुड़िया पवार गांव निवासी 19 वर्षीय सौरभ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मानसिक तनाव के चलते सौरभ ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन

भीखम सिंह और गुड्डी देवी ने बताया कि बेटा सौरभ लिंटर उठाने का काम करता था। मजदूरी के लिए अन्य मजदूरों को भी ले जाया करता था। शनिवार को उमरिया गांव में लिंटर उठाने के दौरान मुड़िया पमार निवासी मजदूर हर्षित दबकर घायल गया। इसके बाद बेटे ने घायल मजदूर को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके उपचार में काफी रुपया खर्च किया।
मंगलवार की रात बेटा बरेली से लौटकर घर आया। इसके बाद बेटे ने खाना खाया और कमरे में सोने के लिए चला गया। माता-पिता ने बताया कि आधी रात बाद सौरभ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई। बेटे को ई-रिक्शा से शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन बेटे की जान नहीं बच सकी। इसके बाद बेटे के शव को घर ले आए। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि बेटा दो भाइयों में छोटा था। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें