फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पानीपत से विवाहिता को लेकर आ गया युवक...कटरा में छोड़कर भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। पानीपत से विवाहिता को लेकर आया युवक उसे चौराहे पर छाेड़कर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की। पुलिस युवक के गांव पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ पानीपत की कपड़ा मिल में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव मलूकापुर के रहने वाले युवक से हुई। बुधवार को अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर महिला युवक के साथ मीरानपुर कटरा आ गई। रात करीब 12:30 बजे दोनों लोग कटरा के मुख्य चौराहे पर बस से उतरे। युवक थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए उसे वहीं छोड़कर चला गया।
काफी देर तक न लौटने पर महिला ने युवक के मोबाइल पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ हो गया। चौराहे पर काफी देर तक परेशान होने के बाद विवाहिता थाने पहुंची। उसने बताया कि युवक दो महीने पहले संपर्क में आया था। उसने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। वह कोर्ट मैरिज करने के लिए मीरानपुर कटरा लेकर आया था। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है। वह अपने गांव में नहीं मिला। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें