तिलहर। भुरेली गांव के युवक प्रेमपाल ने मंगलवार की शाम करीब छह बजे किसी बात पर घर के कमरे के कुंडे में चुन्नी बांधकर उसका फंदा गले में डालकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
इस बीच, घरवालाें ने उसे फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। घरवाले प्रेमपाल को तत्काल फंदे से उतारकर बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को भी भेजी है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि सरकारी अस्पताल से एक युवक के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मली है, लेकिन अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद