फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गला दबाने से श्रमिक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव रुजहा खुर्द निवासी रामनरेश की पत्नी रामदेवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मानू भारती गांव के पास ही वीके कोल्ड स्टोर में मनोज की ठेकेदारी में श्रमिक है। कोल्ड स्टोर में गांव पिपरिया भागवंत का सुखदेव भी काम करता है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को मानू काम पर गया तो सुखदेव उनके पुत्र को काम करने से मना करने लगा और जातिसूचक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सुखदेव ने ठेकेदार मनोज को भी बुला लिया और दोनों ने मिलकर मानू से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। मानू मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। सीएचसी पर ले जाने पर डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मानू की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें