शाहजहांपुर। शहर से सटे हथौड़ा गांव में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार स्विमिंग पूल (तरणताल) का निर्माण अगले वर्ष मई में पूरा हो जाएगा। इसका कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके बाद महिला व पुरुष कोच रखकर तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वर्तमान में स्टेडियम में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्वीमिंग पूल भी बन रहा है। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से स्वीमिंग पूल बनवाया जा रहा है। यह 12 बाइ 25 का होगा।
मई में कार्य पूर्ण होने के बाद महिला व पुरुष कोच रखकर तैराकी का प्रशिक्षण शुरू कराएंगे। स्वीमिंग पूल में आठ लेन भी बनाई जाएंगी। स्टार्टिंग ब्लॉक, इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग, परिणाम स्क्रीन, वार्म अप और वार्म डाउन क्षेत्र आदि सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे तैराकों को अभ्यास के लिए अच्छा अवसर उपलब्ध होगा।