शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव जैतापुर निवासी सतीश की पत्नी 30 वर्षीय बिट्टो देवी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हरदोई जिले के थाना बेहटा गोकुल के गांव लालपुर निवासी बिट्टो की शादी नौ साल पहले सतीश के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह सतीश घर पर नहीं थे। इसी बीच बिट्टो कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर लटक गई। उसे गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों को भी सूचना दी गई। घटना का कारण पता नहीं चला है।