फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला ने पति की हत्या का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सुरेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जैतीपुर। दोषपुर गांव की रामबेटी ने गांव के कुछ लोगों पर पति सुरेश की हत्या कर उनका शव साजिशन फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देकर रामबेटी ने बताया कि पांच फरवरी को उनके पति से खेत में छुट्टा पशुओं के घुसने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों का विवाद हो गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लाेगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार की रात गांव के सुखवीर, सोनू और अल्पन ने खेत पर गए पति की गला घोंटकर हत्या कर दी।
रविवार को सुबह जब वह खेत पर गईं तो आरोपी उनके पति को पेड़ से लटका रहे थे। उन्हें देखते ही आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है, लेकिन महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें