फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मौसम रहेगा शुष्क, उमस बढ़ने के आसार

विज्ञापन
शुक्रवार को सदर क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई तो अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। इसके बाद भी अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा और उमस बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। आर्द्रता 69 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहेंगे। इससे उमस बढ़ने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें