फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मौसम रहेगा शुष्क, उमस से नहीं मिलेगी राहत

विज्ञापन
सोमवार को सदर क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए चुनरी ओढ़कर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई। हालांकि अधिकतम तापमान स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इससे मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने से उमस बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 54 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पश्चिमी और उत्तरी हवा चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें