फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदल रहा मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी, रात हो रही सर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तीन दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से न्यूनतम तापमान कम हुआ है। दिन में धूप निकलने से मंगलवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इसके असर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी हो रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था। वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 43 प्रतिशत है। बुधवार को तापमान में वृद्धि का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें