फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेंदुए का विसरा जांच के लिए आईवीआरआई भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी के गांव जुम्मन पुरवा में शुक्रवार को सुबह मिले तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद उसका विसरा प्रिजर्व किया गया है। शनिवार को जांच के लिए विसरा भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

इस बीच, वन विभाग ने घटनास्थल से करीब 30 मीटर की दूरी पर सागौन के एक पेड़ पर तेंदुए के पंजों की खरोंच के निशान देखे जाने की पुष्टि की है। इस मामले में डीएफओ सचिन कुमार ने एसडीओ डॉ. सुशील कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। तेंदुए का शव जुम्मन पुरवा के आनंद प्रकाश सिंह उर्फ मटोल सिंह के गन्ने के खेत में मिला था।
उसके कूल्हे पर चोट का गहरा निशान था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर तीन चिकित्सकों के पैनल से उसका पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई थी। डीएफओ ने बताया कि जांच अधिकारी एसडीओ डॉ. सुशील कुमार ने शनिवार को गांव जाकर लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से करीब 30 मीटर की दूरी पर सागौन के एक पेड़ पर तेंदुए के पंजे की खरोंच के निशान देख गए हैं। एसडीओ के अनुसार कई बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें