शाहजहांपुर। पहचान छिपाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी नावेद उर्फ कासिफ पठान की गिरफ्तारी के एक सप्ताह बाद पहुंची युवती ने न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए हैं।
शनिवार शाम चौक कोतवाली में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया था कि दो साल पूर्व शिवा वर्मा नाम के युवक से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क हुआ। शिवा ने तिलक और कलावा बांधकर अपना धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।
11 जुलाई को युवक के फोन से उसका असली धर्म पता चला था। मोबाइल में कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले थे। इस मामले हिंदू संगठन ने थाना गेट पर धरना दिया था। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कराए गए हैं। बयान का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।