फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीड़िता ने पकड़वाया छेड़खानी का आरोपी, पुलिस ने कर दिया खेल

Thu, 21 Nov 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। छेड़खानी के आरोपी को पीड़िता ने पकड़वा दिया, लेकिन पुलिस ने खेल कर दिया। आरोपी की दूसरे स्थान से पकड़ा जाना दिखाकर सिर्फ शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। महिला के मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे के एक गांव की महिला ने बताया कि चार नवंबर को वह घर आने के लिए राजीव चौक पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इस बीच मोहल्ला गढ़ी निवासी रितिक गुप्ता आया और उससे अश्लील बातें करने लगा। वह ई-रिक्शे से गांव चौढ़ेरा तक गई। इसके बाद अपने गांव जाने के लिए पैदल जाने लगी तो रितिक एक अन्य युवक के साथ बाइक से आया और उनका मोबाइल फोन छीनने के साथ छेड़खानी की। काफी खुशामद करने पर रितिक ने उसका मोबाइल नंबर लेकर मोबाइल लौटा दिया। दोनों लौटे तो उन्होंने पीछे से बाइक समेत उनका फाेटो खींच लिया।
इसके बाद रितिक उनको व्हाट्सएप पर कॉल करने लगा। नौ नवंबर को उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। महिला डेस्क में तैनात सिपाही ने रितिक से बात की। रितिक ने समझा कि महिला उसे फोन कर रही है। इस पर रितिक ने उसे राजकीय कृषि बीज भंडार के पास मिलने बुलाया। पुलिस ने रितिक को पकड़ लिया और मनमर्जी से तहरीर लिखकर हस्ताक्षर कराने के बाद रितिक का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया था। गिरफ्तारी भी दूसरे स्थान से दिखा दी।
विज्ञापन

उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कृषि बीज भंडार के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस के झूठ को पकड़ा जा सकता था। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें