फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शातिर आरोपी ने बंद किया मोबाइल, पुलिस ने करीबियों पर कसा शिकंजा

Thu, 26 Sep 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी के बाद फरार दूसरे आरोपी का सुराग अब तक नहीं लग सका है। शातिर आरोपी ने घटना के बाद से अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा है। पुलिस ने उसके करीबियों पर शिकंजा कसते हुए दबिश दी है। दावा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


23 सितंबर को नर्सिंग कॉलेज में टाइल्स का काम करने वाले कांट के गांव सैंजना निवासी सुरेश और अनमोल ने छात्रा से छेड़खानी की थी। सुरेश ने छात्रा के ऊपर तमंचा तान दिया था। विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के हाथ में दांतों से काट लिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार सुरेश और अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। अनमोल का सुराग नहीं मिल सका है।
अनमोल ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। परिवार से संपर्क भी नहीं साधा है। ऐसे में पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। चौक कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस सेल की टीम ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवार, रिश्तेदारी और दोस्तों से पूछताछ की है। उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। परिवार व रिश्तेदारी समेत संभावित ठिकानों पर तलाश किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



सौम्या पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें