फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा में किन्नरों ने निकाला रोड शो

Thu, 26 Sep 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंडा में आयोजित किन्नर सम्मेलन में रोड शो करते किन्नर। संवाद
विज्ञापन
बंडा। अगस्त में दिवंगत हुए किन्नर रामा की याद में बंडा में दूरदराज से आए किन्नरों ने एकत्रित होकर सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर किन्नर पिंकी देवी ने सुनासीर नाथ शिव मंदिर में सवा पांच किलो का घंटा दान किया।
विज्ञापन

बंडा के मोहल्ला मुरादपुर निवासी किन्नर रामा का दस अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद बंडा के मुख्य किन्नर का पद खाली था। बुधवार को बंडा, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, किच्छा, हल्द्वानी, नैनीताल सहित राजस्थान के जयपुर और महाराष्ट्र सहित कई जगहों से आए किन्नर एकत्रित हुए। बंडा-पुवायां मार्ग पर बने स्वर्ण पैलेस में एक सभा व विशाल भंडारे का आयोजन किया। सभा में दिवंगत किन्नर रामा की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। सभी किन्नरों ने धूमधाम से रोड शो निकाला। सर्वसम्मति से पिंकी देवी को बंडा का मुख्य पदभार संभालने के लिए चुना गया। पिंकी देवी ने बताया की सम्मेलन को सफल बनाए जाने के लिए पूरे देश भर से किन्नरों को आमंत्रित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें